मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने को ललकारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ललकारा है। “हम अयोध्या से नामांकन करते हैं, आप भी नामांकन करिए. आमने-सामने लड़ाई लड़ी जाए…लड़ाई चेलों से नहीं सीधे आप से होगी देखते कितना दम है।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. जनपद बलरामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘अखिलेश जी मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें! अरे अखिलेश जी!अयोध्या हमारा पावन धाम है, मैं इसलिए जाता हूं कि जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो.’आपकी सरकार में अयोध्या को 3 घंटे तक केवल लाइट मिलती थी अयोध्या में जय श्री राम कहने पर पाबंदी थी हमारा अयोध्या जाने का प्रमुख उद्देश्य अयोध्या का विकास करना उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि मैं आपको ऑफर करता हूं आप भी अयोध्या से नामांकन करिये, मैं भी करता हूं, चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए! तय हो ही जाए… लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई सामने होनी चाहिए!




