
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अस्पतालों में मरीजों को वितरित की गईं पौष्टिक आहार किट
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं धरतीपुत्र के नाम से विख्यात स्मृतिशेष नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी, उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में इंजी. अंकित सिंह परिहार ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अन्नू टंडन एवं जिला अध्यक्ष श्री जयचंद विमल की उपस्थिति में नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।
इस अवसर पर नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके समर्पण तथा समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए उनके प्रयासों को स्मरण किया गया।
इसके उपरांत इंजी. अंकित सिंह परिहार ने बड़ी संख्या में समाजवादी साथियों के साथ विधानसभा क्षेत्र 166 भगवंतनगर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इंजी. अंकित सिंह परिहार ने कहा,
“नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही हमेशा सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती प्रदान की। उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी समाजवादियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
नेताजी की पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा करें और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनें। परिवार क्षेत्र 166 भगवंतनगर मेरा परिवार है और इस परिवार के प्रत्येक सदस्य की सेवा करना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। बीमारी और कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना तथा उनकी यथासंभव सहायता करना हमारी निरंतर कोशिश है।”

कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी के विचारों को आत्मसात करने तथा समाजवादी मूल्यों के अनुरूप जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।




