आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस को वादी इमरान पुत्र स्व इस्लाम निवासी 538ख/944, आजाद नगर खुदरा थाना मदेयगंज, लखनऊ द्वारा अपनी बहन कौसर खान उर्फ कौसरजहां को उसके ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने मारपीट करने एवं गाली गलोज करने तथा इससे परेशान होकर वादी की बहन द्वारा आत्महत्या कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0 स0,247/2026, धारा 85,115,2,352,108,बीएन एस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया, थाना मड़ियांव पुलिस लगातार तलाश कर रही थी, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त मोहम्मद रियाज खान उर्फ राजू निवासी निकट त्रिवेणी आटा चक्की प्रीतिनगर मूल निवासी दोहरामऊ फैजुल्लागंज थाना मड़ियांव लखनऊ द्वारा अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस कार्रवाई में थाना मड़ियांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




