देशराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज दोपहर 1 बजे विपक्षी नेताओं की हुई बैठक

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज दोपहर 1 बजे विपक्षी नेताओं की बैठक हुई..

इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई …

कांस्टीट्यूशन क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक आज इंडिया गठबंधन के नेता कर रहे है मार्च…

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट होकर सड़क पर उतर आए हैं. INDIA ब्लॉक के नेता राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया से सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाल रहे हैं. मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस विरोध मार्च में विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक बस में सवार होकर मार्च में शामिल हुए.

वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। मार्च से पहले दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय एआईआईसीसी पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इंडिया गठबंधन की बैठक ऐसे समय में हुई है जब इसके कुछ घटक दलों के बीच गंभीर मतभेद खुलकर सामने आए हैं. बैठक में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और डीएमके शामिल नहीं हुए.

इसके साथ ही एक प्रमुख पार्टी तृणमूल कांग्रेस जो बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रही है, इस बैठक में शामिल हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button