उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

डीएसएन पीजी कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन, विधायक पंकज गुप्ता ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। डीएसएन पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026-27 के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव और शिक्षकों ने विधायक पंकज गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक पंकज गुप्ता ने छात्राओं की कला, प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े शिक्षकों, कलाकारों और रचनाकारों को पटका एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अनिल कुमार, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. वीएन गुप्ता सहित कॉलेज के शिक्षकगण और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button