पक्की सड़क बनने का सपना अब तक अधूरा

नरेन्द्र राय रायसेनवीआईपी कॉलोनी से भोपाल रायसेन बायपास सुकून ढाबा तक सड़क का सपना अधूरा,ऊबड़-खाबड़ कीचड़ दलदल भरे रास्ते से गुजर रहे रहवासी
कान्हा धाम सिटी के प्लॉट बुक होने के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, रहवासियों ने पूछा- कॉलोनाइजर मनीष शिवहरे कब निभाएंगे वादा; बोले- 30 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद
वीआईपी कॉलोनी से भोपाल रायसेन बायपास सुकून ढाबा तक सड़क का सपना अधूरा,ऊबड़-खाबड़ कीचड़ दलदल भरे रास्ते से गुजर रहे रहवासी
कान्हा धाम सिटी के प्लॉट बुक होने के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, रहवासियों ने पूछा- कॉलोनाइजर मनीष शिवहरे कब निभाएंगे वादा; बोले- 30 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद
रायसेन। शहर की वीआईपी कॉलोनी से रायसेन-भोपाल बायपास तक पक्की सड़क बनने का सपना अब तक अधूरा है। सांची रोड स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास विकसित हो रही वीआईपी कॉलोनी और कान्हा धाम सिटी के रहवासी आज भी ऊबड़-खाबड़ और कीचड़,पथरीले भरे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। कॉलोनाइजर मनीष शिवहरे ने दोनों कॉलोनियों के रहवासियों की सुविधा के लिए सांची-विदिशा मेन रोड से वीआईपी कॉलोनी होते हुए रायसेन-भोपाल बायपास तक पक्की डामर सड़क बनवाने का वादा किया था। लेकिन सड़क का निर्माण नहीं होने से रहवासी अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह वादा कब पूरा होगा?
रहवासियों का कहना है कि कान्हा धाम सिटी कॉलोनी में लगभग सभी प्लॉटों की बुकिंग हो चुकी है। धीरे धीरे कॉलोनी विकसित हो रही है।लोग यहां प्लॉट और फ्लैट खरीदकर बेहतर सुविधाओं की उम्मीद कर रहे थे।लेकिन सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। पक्के मार्ग के अभाव में लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों के मुताबिक, कॉलोनी में विकास और सुविधाओं के दावों के बीच सड़क की बदहाल स्थिति उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है।
गंदा पानी बहने से बढ़ी परेशानी, हादसों का भी खतरा
कॉलोनी के रहवासियों के अनुसार, कच्चे और पथरीले रास्ते पर घरों का गंदा पानी बहता रहता है। इससे रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है। लोगों को इसी मार्ग से पैदल और दो पहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहनों से गुजरना पड़ता है। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। रहवासियों का कहना है कि रास्ते की खराब स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
लोगों का सवाल है कि जब कॉलोनी विकसित करने के दौरान सड़क जैसी बुनियादी सुविधा का भरोसा दिया गया था।तो अब तक निर्माण क्यों नहीं हुआ? रहवासियों को उम्मीद थी कि कॉलोनी के विकास के साथ आवागमन का रास्ता भी बेहतर होगा। लेकिन फिलहाल उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।
अब 30 अक्टूबर तक टेंडर का इंतजार
सड़क निर्माण को लेकर कॉलोनाइजर मनीष शिवहरे का कहना है कि पक्की डामर सड़क के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से टेंडर बुलाए गए हैं। उनके अनुसार, आगामी 30 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कान्हा धाम सिटी कॉलोनी से रायसेन-भोपाल बायपास मार्ग तक शेष सड़क का निर्माण वे करवाएंगे।कॉलोनाइजर श्री शिवहरे के इस बयान के बाद अब रहवासियों की उम्मीदें एक बार फिर सड़क निर्माण पर टिक गई हैं। लोगों को इंतजार है कि नपा परिषद में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य कब शुरू होगा और उन्हें ऊबड़-खाबड़ रास्ते से कब तक राहत मिलेगी। फिलहाल पक्की सड़क का वादा पूरा होने का इंतजार जारी है।




