उत्तर प्रदेशगोरखपुरताजा खबर
विजयादशमी के पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा

गोरखपुर।
गोरखनाथ मंदिर से निकल रही शोभायात्रा के दौरान मंदिर के गेट के पास एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शोभायात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। एंबुलेंस के पहुंचते ही रास्ता खाली कराया गया और उसे सुरक्षित आगे जाने दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा फिर आगे बढ़ी।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उठाए गए इस कदम ने आपातकालीन सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाए जाने में सहयोग किया। इस दौरान मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके, इसे प्राथमिकता दी गई।




