पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर अमर शहीदों के सम्मान में स्मृति परेड के आयोजन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइंस, लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर अमर शहीदों के सम्मान में स्मृति परेड के आयोजन में सम्मिलित होते हुए।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के लिए तीन बड़े भत्तों की बढ़ोतरी की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का वर्दी भत्ता 6,400 से बढ़ाकर 15,000 वार्षिक करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर का मासिक मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1,000 और पुलिसकर्मियों का मोबाइल रिचार्ज भत्ता 2,000 से बढ़ाकर 2,500 कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले प्रदेश के 6 वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम जारी रहेगा.
शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित :पूरे भारत में 1 सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक 214 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान दी. इसमें यूपी पुलिस के भी 2 जवान शामिल हैं. सीएम ने आज उन्ही दोनों शहीद फतेहगढ़ के शहीद आरक्षी रोहित कुमार व कन्नौज के शहीद आरक्षी सचिन राठी के परिजनों को सम्मानित किया.
115 शहीद कार्मिकों के आश्रितों को दी 36.20 करोड़ रुपये की योगी सरकार देगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद पुलिस कर्मी, केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों तथा भारतीय सेवा में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 115 शहीद कार्मिकों के आश्रितों को 36 करोड़ 20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। वहीं जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों की सुख सुविधा के लिए 3 करोड़ 50 लाख, कल्याण के लिए 4 करोड़, कार्यरत, सेवानिवृत पुलिसकर्मी एवं उनके आश्रितों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी 2,66 दावों के निस्तारण के लिए 30 लाख 56,000 रुपए की राशि दी गयी।





