उत्तर प्रदेशताजा खबर
पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों के आवागमन हेतु मुफ्त परिवहन की व्यवस्था करे सरकार

लखनऊ/प्रयागराज।
रोजगार अधिकार अभियान ने पीईटी में दूरदराज परीक्षा केंद्रों के आवंटन पर छात्रों को होने वाली परेशानियों पर गहरी चिंता जताई है। राष्ट्रीय संचालन समिति सदस्य इंजी आर बी पटेल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रेषित पत्र में ज़िक्र किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के इस तरह के निर्धारण में न सिर्फ युवाओं को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं बल्कि अनावश्यक रूप से बेरोजगारों पर आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। कहा कि ज्यादा बेहतर होता कि परीक्षा केंद्रों को गृह जनपद अथवा नजदीकी जनपद में बनाया जाता। लेकिन जनपद आवंटन के बाद ऐसा करना संभव नहीं प्रतीत होता, ऐसी स्थिति में आवागमन एवं ठहरने के मुफ्त व्यवस्था की जाए। जिससे कम से कम बेरोजगारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।




