उत्तर प्रदेशकानपुरताजा खबर

रावतपुर पुलिस की कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की स्कूटी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

कानपुर। रावतपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नवीन नगर, काकादेव निवासी हर्षित कुमार उर्फ पांडा के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी UP 78 FC 3662 बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह कार्रवाई रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकुर सिंह, नौशाद अहमद, रोहित सिंह, राजकुमार और रिजर्व कांस्टेबल गुलशन कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्धों की जांच एवं गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Back to top button