उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे

तावड़े की डॉ॰ संजय निषाद से हुई मुलाकात, दोनों के बीच कई विषयों पर हुई चर्चा

लखनऊ/गोरखपुर। राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े आज गोरखपुर स्थित निषाद पार्टी कार्यालय पहुँचे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया, इस दौरान क्षेत्रिय अध्यक्ष बीजेपी विनोद राय भी मौजूद रहे।

इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।

यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं,नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सांसद-विधायकों के साथ ताबड़तोड़ बैठकें कीं। इसके बाद उन्‍होंने बागी तेवर दिखा रहे एनडीए के सहयोगी और निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद से मिलने उनके घर पहुंचे। साथ ही, बीजपी से असंतुष्‍ट बताए जा रहे राज्‍यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button