अंतर्राष्ट्रीयदेशराजनीति

दुष्यंत गौतम ने ग्रहण की सिक्किम राज्यपाल की शपथ

सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवार को गंगटोक स्थित लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ली. इस अवसर पर राज्य के कई अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं और हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं.

अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला

दुष्यंत कुमार गौतम का नाम उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवाद में सामने आया है इस नियुक्ति के खिलाफ सिक्किम में पिछले कई दिन से प्रोटेस्ट हो रहे हैं। मांग उठ रही थी कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी मर्डर केस की CBI जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button