उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

सिकंदराबाद में 31 अक्टूबर को कुली रोजगार संवाद

पूरे देश से जुटेंगे कुली प्रतिनिधि, रेलवे में नौकरी की मांग

राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में हुआ फैसला

लखनऊ। कुलियों को रेलवे की नौकरी देने और उनकी सामाजिक व जीवन सुरक्षा के इंतजाम के सवाल पर सिकंदराबाद में राष्ट्रीय कुली मोर्चा द्वारा कुली रोजगार संवाद का 31 अक्टूबर को आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर के कुली प्रतिनिधि हिस्सेदारी करेंगे।

इस आशय का निर्णय राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में कहा गया कि सरकार की नीतियों के कारण कुलियों के सामने आज आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लगातार निजीकरण और आधुनिकरण के चलते कुली का काम प्राइवेट ठेकेदारों और कंपनियों को सौंपा जा रहा है।

ऐसे में सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह रेलवे में लगे हजारों कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करें। कुलियों ने यह भी कहा कि कुलियों का काम प्राइवेट कंपनी को सौंपने की जगह सरकार को चाहिए कि वह कुलियों की सहकारी समितियां को स्टेशन पर सामान ढोने का समस्त काम सौंपे।

कुलियों की बच्चों की शिक्षा, परिवार के स्वास्थ्य व उनके लिए न्यूनतम बेहतर रेस्ट रूम जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस सवाल पर आयोजित सम्मेलन से प्रस्ताव देकर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को भेजा जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव और संचालन संगठन संयोजक चंदेश्वर मुखिया ने किया।

बैठक में संजय पासवान, शेख रहमतुल्लाह, आनन्द, इमाम, राजकुमार यादव, राहुल कुमार यादव, कन्हैया ग्वाला, राजू कुमार, अरुण कुमार महतो, मूलचंद वर्मा, अमजद भाई, चंद्रू चलवाड़ी, अरुण कुमार यादव, राजू टेकम,राम बाबू भिलाला,राम महावार, कलीम मकरानी, राजकपूर, अरविंद , रमेश ठाकुर, समय सिंह मीणा,चंद्रपाल,राम जनम यादव,जितेंद्र डांगी, ओम प्रकाश खींची, मोहम्मद हाशिम भवन यादव आदि ने अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button