
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना अमीनाबाद पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी घटना होने टल गई है।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को अमीनाबाद, लखनऊ की रहने वाली वादिनी ने अपनी लगभग 16 वर्षीय नातिन को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के संबंध में थाना अमीनाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने नदीम पुत्र उस्मान तथा उस्मान (पिता) के खिलाफ मु0अ0सं0 89/26, धारा 137(2) बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मामला पंजीकृत किया है। इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक, थाना अमीनाबाद द्वारा की जा रही है।
वादिनी, उनके परिजनों व अन्य लोगों की मदद से नाबालिग पीड़िता (आयु लगभग 16 वर्ष) और आरोपी नदीम पुत्र उस्मान (आयु लगभग 19 वर्ष, निवासी- इकाना फण्ड मस्जिद माडल हाउस, थाना अमीनाबाद, लखनऊ को दिनांक 25.10.2026 को थाने उपस्थित कराया गया। थाने पर मौजूद पुलिस बल वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल मोहित सिंह यादव व महिला कांस्टेबल लवसी) की उपस्थिति में आरोपी को रात करीब 22:30 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा नाबालिग पीड़िता की सकुशल बरामदगी के लिए नियमानुसार अग्रिम कदम उठाए जा रहे हैं।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल मोहित सिंह यादव और महिला कांस्टेबल लवसी शामिल रहे।




