बिहारशोक समाचार

पंचतत्व में विलीन डॉ रविन्द्र किशोर सिन्हा। पटना के दीघा घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ भावपूर्ण हुई उनकी अंतिम विदाई।

पटना, 31 अक्टूबर।

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद, प्रख्यात उद्योगपति (SIS सिक्योरिटीज़ के संस्थापक) तथा ‘संगत पंगत’ के संस्थापक डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आर. के. सिन्हा) का  अंतिम संस्कार शनिवार, शाम लगभग 5:00 बजे संपन्न हुआ राजधानी पटना के दीघा घाट पर किया गया।  ज्ञातव्य हो कि कल 30 अक्टूबर  को नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। 
  बिहार सरकार द्वारा उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान (State Honours) दिया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व दीघा घाट पर बिहार पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। 
  डॉ. सिन्हा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके सुपुत्र और भाजपा के राष्ट्रीय नेता ऋतुराज सिन्हा ने दी।
दीघा घाट पर अंतिम यात्रा से पहले डॉ. आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर को पाटलिपुत्र स्थित उनके ‘अन्नपूर्णा भवन’ (निवास स्थान) पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। राजनीतिक सीमाओं से परे होकर केंद्र, बिहार सरकार और विपक्ष के कई दिग्गजों ने वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंत्येष्टि प्रक्रिया में सम्मिलित हुए।

जानिए कौन से प्रमुख नेता हुए डॉ सिन्हा की अंत्येष्टि में हुए शामिल
बिहार सरकार एवं सत्तारूढ़ दल के नेता:
सम्राट चौधरी (मुख्यमंत्री, बिहार) 
विजय कुमार चौधरी (उपमुख्यमंत्री, बिहार) 
संजय सरावगी (बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष) 
रविशंकर प्रसाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद) 
दिलीप जायसवाल (बिहार सरकार में मंत्री) 
मिथिलेश तिवारी (बिहार सरकार में मंत्री) 
मंगल पांडे (पूर्व मंत्री) 
जनक राम, रेणु देवी एवं तारकिशोर प्रसाद (वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री) 
केन्द्रीय राजनेता एवं संगठन के दिग्गज:
चिराग पासवान (केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास) 
हरीश द्विवेदी (बिहार भाजपा के प्रभारी)
सौदान सिंह (भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री)
नागेंद्र नाथ (क्षेत्रीय संगठन महामंत्री) एवं भीखू भाई दलसानिया (प्रदेश संगठन महामंत्री)
विपक्षी दलों के नेता:
राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार एवं वरिष्ठ राजद नेत्री) – इन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर स्व. डॉ. आर. के. सिन्हा को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। 

यूपी से ये लोग हुए शामिल

लखनऊ से इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज लाल

बस्ती  से आदित्य श्रीवास्तव

जौनपुर  से राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भैया) अपनी टीम के साथ ‌

🌟 संगठन, व्यवसाय और समाज सेवा में योगदान
श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी नेताओं ने डॉ. आर. के. सिन्हा के निधन को देश और बिहार के राजनीतिक, औद्योगिक व सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया: 
संस्थान SIS की स्थापना: 1974 में एक छोटे से स्तर से सुरक्षा एजेंसी SIS की शुरुआत कर उन्होंने इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनियों में शामिल कराया और लाखों लोगों को रोजगार दिया। 

संगत पंगत और कायस्थ समाज:

‘संगत पंगत’ अभियान के जरिए उन्होंने समाज को एकजुट करने और निर्धन युवाओं को मुफ़्त शिक्षा देने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया।
पत्रकार से सांसद तक का सफर: 1971 के भारत-पाक युद्ध को कवर करने वाले निर्भीक पत्रकार से लेकर भाजपा के संस्थापक सदस्यों और राज्यसभा सांसद के रूप में देश सेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button