अंतर्राष्ट्रीय

आज से 2 दिन 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू

दिल्ली

दिल्ली में भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे

चीन के राष्ट्रपति आज से 2 दिन दिल्ली में रहेंगे

भारत, रूस,चीन के शीर्ष नेता एक साथ एक मंच पर

सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे

दिल्ली में चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात,कई ब्रिक्स देशों के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं

चौथी बार भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा इस बार ब्रिक्स की थीम लचीलापन और नवाचार

सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण भी थीम
ब्रिक्स सम्मेलन में 350 से अधिक मीटिंग होगी

इस उच्‍च स्‍तरीय सम्‍मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अबदुल फताह अस्‍सीसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन शामिल होंगे। 

सम्‍मेलन की शुरुआत ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए “समावेशी वैश्विक शासन व्‍यवस्‍था और बहुपक्षवाद को मज़बूत करना” विषय पर सत्र से होगी। ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम में ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे। इसके बाद सभी सदस्‍य देश सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मेज़बानी में रात्रि भोज में शामिल होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button