उत्तर प्रदेशवाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्‍मदिन के मौके पर देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक।

वाराणसी 17 सितंबर

आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्‍मदिन के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। धर्मनगरी काशी में एनडीए के नेताओं का महासंगम लगा है। कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री यहां पीएम मोदी का जन्‍मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ समेत अनेक बड़े नेताओं ने वैदिक मंत्रों के बीच काशी विश्‍वनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाया। यूपी बीजेपी अध्‍यक्ष पंकज चौधरी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

दरअसल, बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-सेवा की 25 साल की यात्रा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इन्हीं कार्यक्रमों के तहत काशी में ‘वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी आए हैं। यह अभियान वाराणसी और वडनगर को जोड़ता है। ये दोनों ही जगहें प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन से खास तौर पर जुड़ी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button