अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सभी अंग कर दिए दान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सभी अंग दान कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता का बहुत बड़ा प्रयास है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वो भी अपने अंग को दान करें. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिवस हम सभी को जन सेवा की प्रेरणा देता है. दिल्ली की सरकार उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ती रहेगी.

ऑर्गन डोनेशन के लिए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म लॉन्च- CM
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ऑर्गन डोनेशन के लिए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. ये आज तक नहीं था. उन्होंने कहा, “मरणोपरांत सिर्फ अपने अंग नहीं बल्कि पूरी बॉडी को दान करने का प्रण मैंने बहुत पहले लिया था लेकिन आज उसे आधिकारिक तौर पर दिल्ली सरकार के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर डोनर बनकर अपना सर्टिफिकेट लिया है. ईश्वर ने हमें ये शरीर दिया है लेकिन हमारे मरने के बाद भी ये जनसेवा के काम आए, ऐसे प्रण हम लेते हैं.”

छात्रों द्वारा तैयार किए गए सॉन्ग को भी सीएम ने किया लॉन्च
पीएम मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर छात्रों द्वारा तैयार किए गए सॉन्ग को सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया. उन्होंने कहा, “आज हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर है। दिल्ली सरकार के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों ने इस अवसर के लिए एक सुंदर गीत तैयार किया है, जिसके बोल हमने मिलकर लिखे हैं और जिसे हमने अभी-अभी लॉन्च किया है। कई बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर कार्ड भी बनाए हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करूंगी कि ये कार्ड प्रधानमंत्री पहुंचें.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी जी एक ऐसे जनसेवक हैं जिन्होंने बिना रुके, बिना थके, 25 सालों तक निरंतर देश की सेवा की है। देश के 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा के लिए, आज हम उन्हें हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहते हैं और विशेष रूप से दिल्लीवासियों की ओर से, क्योंकि दिल्ली हमारे देश की राजधानी है। 2014 से उनके नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में विकास देखा है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, नीति सुधार और सुशासन, यह सब प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। हृदय की गहराइयों से, मैं मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button