वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 76वें जन्मदिवस पर वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने शपथ ली थी,तब से आजतक बिना रुके,बिना झुके,बिना डिगे चरैवेति चरैवेति के मंत्र के साथ उन्होंने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया।
अपने तप से, परिश्रम से साधना से आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में उनकी गौरवशाली यात्रा हम सब भारतवासियों को नए भारत का दर्शन करवा रहा है।
एक ऐसा भारत जिसपर हम सब गौरव की अनुभूति कर रहा है।एक ऐसा भारत जिसने दुनिया से आंख से आँख मिलाकर बात करने के लिए अपने आप को तैयार कर चुका है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उपस्थित रहे.




