खिड़की में लटका मिला शव, चोरी करने गए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

गाजियाबाद — निवाड़ी के एक फ़ार्म हाउस में चोरी करने के लिए बाथरूम के रोशनदान से घुसने की कोशिश कर रहे चोर की हाईटेंशन की चपेट में आने से मौत हो गई।
फ़ार्म हाउस मालिक ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
बताया गया कि युवक के पैर बाथरूम के अंदर थे, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बाहर की ओर लटका हुआ था. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शुरुआती जानकारी में घटना को चोरी की कथित कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक अकेले फार्म हाउस में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था या उसके साथ कोई और भी था. घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी ।




