लखनऊ
लगातार बारिश बनी आफत, KKC के पास चार पहिया वाहन पर गिरा पेड़

लखनऊ। लगातार हो रही बारिश के बीच केकेसी के पास एक विशाल पेड़ अचानक चार पहिया वाहन के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




