उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

विजयादशमी के अवसर पर राजा भैया की कोठी पर शस्त्र पूजन

Pratapgarh…

कुंडा विधायक राजा भैया ने दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन का किया आयोजन. राजा के समर्थक आज बेती कोठी पर अपने शस्त्र लेकर पहुंचे थे.

इन हथियारों की संख्या 500 से ज्यादा रही, इसमें देसी-विदेशी दोनों तरह के हथियार शामिल हैं…

राजभवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस बार पिछले साल से ज्यादा… करीब 300 से अधिक छोटे-बड़े असलहों का पूजन किया गया। पत्नी रानी भानवी सिंह द्वारा पिछले साल लगाए गए अवैध हथियारों के आरोप के बाद इस साल का ये शस्त्र पूजन और भी ज्यादा चर्चा में है। कुंडा के बेंती राजमहल में समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है और सैकड़ों असलहों की विजय दशमी के अवसर पर पूजा हो रही है।

पहले राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्री को चिट्ठी लिखकर राजा भैया पर अवैध और विदेशी हथियारों का जखीरा रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। राजा भैया की तरफ से सफाई दी गई थी कि ये सभी हथियार वैध हैं। 30 से ज्यादा हथियार उनके, उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों के नाम पर लाइसेंसी हैं, बाकी उनके ब्लॉक प्रमुखों, प्रधानों और समर्थकों के हैं। राजा भैया ने तब कहा था – जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है। 

आज एक बार फिर सैकड़ों हथियारों के साथ ये भव्य पूजन कर राजा भैया ने अपनी उसी बात को दोहराया है और विरोधियों को शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button