महामहिम उप राज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा के साथ आशियाना परिवार की हुई स्नेहिल मुलाकात एवं चाय पर चर्चा

बुधवार, 21अक्टूबर 2026आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को आशियाना परिवार, लखनऊ के प्रमुख संरक्षक, अंडमान निकोबार केंद्र शासित प्रदेश के महामहिम ऊपराज्यपाल (L. G ) तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय डॉक्टर दिनेश शर्मा जी के फैन्स क्लब द्वारा उनके लखनऊ आगमन के समय उनके सम्मान में लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित निवास स्थान पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में आशियाना परिवार के पदाधिकारियों/ सदस्यों के साथ भाग लिया गया।* *अपने लोकप्रिय जननेता आदरणीय डॉक्टर दिनेश शर्मा के सम्मान मे मिलने के लिए बड़ी संख्या मे माननीय मंत्रीगण, माननीय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जन प्रतिनिधिगण, समाजसेवी,शिक्षाविद, पत्रकार बंधु, वरिष्ठ अधिकारीगण, न्यायविद उपस्थित हुए थे तथा सभी लोगों द्वारा शर्मा जी का सम्मान करते हुए उनके द्वारा ऊपराज्यपाल के रूप में अंडमान निकोबार में किये जा रहे अच्छे कार्यों की प्रशंसा भी की। आदरणीय डॉक्टर दिनेश शर्मा जी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे बहुत थोड़े समय मे ही Good Governence देने का सार्थक प्रयास करने के दृष्टिगत सभी विभागों का सूक्ष्म लेवल (Micro level) पर समीक्षा कर विभिन्न जनकल्याण कारी योजनायें लागू कर रहे हैँ।* *इस कार्यक्रम में आशियाना परिवार की तरफ से मै स्वयं (आर. डी. द्विवेदी),प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी मुरली धर आहूजा,, प्रतिष्ठित समाजसेवी तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, कर्नल पंकज खंडूरी,समाजसेवी तथा शिक्षाविद सिंधुजा मिश्रा, समाज सेवी सुश्री किरण पाण्डेय,वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर पाण्डेय, इंजी0 भीमराज, ओज के युवक कवि मनुव्रत बाजपेयी, समाज सेवी आर्यन सिंह ने भाग लिया था।* *आरo डीo द्विवेदी*
आशियाना परिवार, लखनऊ





