उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

लखनऊ के इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय: 21 दिसंबर से डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का भव्य दरबार

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के विशेष प्रयासों से राजधानी में पहली बार श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लाखों श्रद्धालुओं के लिए साल की सबसे बड़ी आध्यात्मिक खुशखबरी सामने आई है। अब भक्तों को बागेश्वर धाम जाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि स्वयं बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज राजधानी लखनऊ की पावन धरा पर पधार रहे हैं। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के विशेष प्रयासों और जनसेवा के संकल्प से यह ऐतिहासिक आयोजन संभव होने जा रहा है।
विकास और जनसेवा की नई मिसाल कायम करने वाले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊवासियों की वर्षों पुरानी आध्यात्मिक मुराद पूरी करने का बीड़ा उठाया है। मुख्य यजमान डॉ. राजेश्वर सिंह और उनके परिवार की अगुवाई में तथा ‘हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट’ के तत्वावधान में इस विशाल धार्मिक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
आयोजन का मुख्य कार्यक्रम:
दिनांक: 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक
समय: रोजाना दोपहर 2:00 बजे से प्रभु इच्छा तक
स्थान: डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर-15, वृंदावन योजना, लखनऊ
मुख्य आकर्षण: भव्य श्री हनुमंत कथा और चमत्कारी दिव्य दरबार
आयोजन समिति के अनुसार, इस पांच दिवसीय भव्य महोत्सव में देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए विशाल पंडाल, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट: संवाददाता अकबर अली
हिंदी दैनिक किसान मेल / केएम न्यूज़ (KM News)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button