अम्बेडकरनगरदुर्घटना/ हादसालखीमपुर

ओवरटेक के चक्कर में बेकाबू हुआ ‘छोटा हाथी’, फल दुकानदारों को भारी नुकसान

हिंदी दैनिक किसान मेल | केएम न्यूज (KM News)

मैगलगंज-खीरी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ (मालवाहक वाहन) ने ओवरटेक करने के प्रयास में अपना नियंत्रण खो दिया। बेकाबू वाहन ने सड़क किनारे लगी दो फलों की दुकानों और एक फल के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दुकानों और ठेले पर रखे फल पूरी तरह बर्बाद होने से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हादसे के तुरंत बाद मुख्य चौराहे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
रिपोर्ट: अकबर अली (संवाददाता, केएम न्यूज / हिंदी दैनिक किसान मेल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button