उन्नाव: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे शशांक शेखर सिंह, मेडिकल कैंप में 300 से अधिक ग्रामीणों की जांच

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के परियर इलाके में बाढ़ से प्रभावित जूड़ापुरवा, पनपथा, देवीपुरवा, कटरी और परियर समेत कई गांवों का शशांक शेखर सिंह ने दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ के बाद उत्पन्न हो रही समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बाढ़ के बाद जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताते हुए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर मेडिकल कैंप लगवाया गया।
मेडिकल कैंप में 300 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को दवाएं भी वितरित की गईं।
इस दौरान शशांक शेखर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बाढ़ के बाद पैदा हुई परेशानियों में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर भी जानकारी ली।



