व्यापारी से घटना के बाद व्यापार मंडल सक्रिय, पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
लखनऊ। व्यापारी के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सक्रिय हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मौके के हालात से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया।
जानकारी मिलने के बाद व्यापार मंडल की पदाधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित व्यापारी और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद थाना सआदतगंज के SHO और संबंधित पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।
मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया
पीड़ित व्यापारी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। व्यापार मंडल की ओर से पुलिस प्रशासन से कहा गया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सामने व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी रखा। उन्होंने कहा कि व्यापारी बिना भय के अपना कारोबार कर सकें, इसके लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि संगठन व्यापारी समाज के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा है और व्यापारी हित एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाता रहेगा।



