उत्तर प्रदेश

पुलिस आयुक्त तरुण बाबा के साथ व्यापारियों की बैठक

प्रत्येक थाने चौकी में व्यापारियों के साथ हो सम्मानजनक व्यवहार :संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयों ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त तरुण बाबा के साथबैठक की बैठक में प्रत्येक चौकी थाने में व्यापारी जगत के साथ अत्यंत सम्मानजनक व्यवहार हो इसके लिए संदीप बंसल ने आयुक्त से एक लिखित आदेश जारी करने को कहा उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत बैठक आयोजित की जानी चाहिए जो की सभी जनपदों में होती है।

संदीप बंसल ने लखनऊ के सभी प्रमुख बाजारों में अनावश्यक सड़कों पर हो रहे कब्जों पर चिंता व्यक्त करते हुए सकारात्मक कार्यवाही किए जाने की भी बात कही। उन्होंने चारबाग निशातगंज अमीनाबाद जैसे प्रमुख बाजारों में अपने वहां से ग्राहक पहुंच सके ऐसी व्यवस्था बनाए जाने को कहा ।

आयुक्त तरुण गाबा ने सभी विषयों से सहमत होते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की बात को स्वीकार किया और कहा कि सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश आज ही जारी हो जाएंगे और ऐसे बाजार जहां पर वहां नहीं पहुंच सकते उनके बारे में भी पुलिस अधिकारी अपनी कार्यवाही को अंजाम देंगे।

पुलिस आयुक्त के साथ महानगर कार्यालय में आयोजित हुई बैठक मे संगठन के राष्ट्रीय मंत्री एवं सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, अखिल के महानगर के अध्यक्ष एवं अमीनाबाद के प्रभारी सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री दीपेश गुप्ता, युवा महामंत्री शुभम मौर्य, कोषाध्यक्ष आदित्य कमल सक्सेना, उपाध्यक्ष सुनीत साहू, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button