उत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली

रायबरेली: निजी अस्पतालों की अवैध फार्मेसियों पर होगी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर होंगे बंद

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

रायबरेली। जिले में निजी अस्पतालों के अंदर संचालित अवैध फार्मेसियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह ने इस संबंध में कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से जिले के निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसियों की सूची मांगी है।

सूची उपलब्ध होते ही संबंधित अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान फार्मेसी के लाइसेंस और फार्मासिस्ट की उपलब्धता सहित जरूरी मानकों की पड़ताल की जाएगी।

अधिकारियों की इस पहल से नियमों को ताक पर रखकर दवाओं की बिक्री करने वाले संचालकों में हड़कंप मचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button