दुर्घटना/ हादसाबिहार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी, 6 लोगो की मौत

बिहार

बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनपुर-सिकटी मार्ग पर बीड़ी पुल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन सवार छह लोगों की डूबने व चोट लगने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतकों के गांव सुपौल में कोहराम मच गया है।

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी लोग, रास्ते में तीखे मोड़ पर हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत थुमहा पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी शिक्षक चंद्र कुमार के परिवार के लोग थे।

वे बुधवार को सिकटी प्रखंड क्षेत्र स्थित भपटीयाई गांव में शिक्षक संजय नंदन विश्वास के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात तिलक चढ़ाने के बाद लड़की पक्ष के लोग स्कॉर्पियो से वापस सुपौल के पिपरा लौट रहे थे।

इसी दौरान, जैसे ही उनका वाहन ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनपुर-सिकटी मुख्य मार्ग स्थित बीड़ी पुल के पास पहुंचा, वहां मौजूद एक तीखे मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया।

गति अधिक होने के कारण स्कॉर्पियो तीखे मोड़ को पार नहीं कर सकी और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। वाहन के नदी में गिरते ही उसमें पानी भरने लगा और गाड़ी में सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े। नदी में स्कॉर्पियो को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से वाहन को बांधा और जेसीबी मशीन की सहायता से उसे नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। इसके बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति किसी तरह सुरक्षित बच गया।

मृतकों में 14 से 26 वर्ष तक के युवक शामिल

  • यश कुमार (15 वर्ष)
  • आदित्य आनंद (18 वर्ष) – पिता: शंकर कुमार
  • आरियन (15 वर्ष) – पिता: शंकर कुमार
  • चालक कुंदन कुमार (26 वर्ष)
  • सौरभ कुमार (16 वर्ष) – पिता: तुलसी मंडल
  • मुन्ना कुमार (14 वर्ष)

जिस परिवार में तिलक समारोह की खुशियां थीं, वहां लौटते समय हुए इस हादसे ने मातम फैला दिया।

इस मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी ली गई है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button